मैं हिंदी ऐसे पढ़ता हूं कि बच्चा 45 मिनट में ही याद करके जाता है।
Table Of Contents
(1) मेरे सेंट जोसेफ स्कूल में Hindi के 2 किताबें
(2) मैं क्लास में जाते ही किताब क्यों नहीं खोलता?
(3) पहले 5 मिनट Privious से प्रश्न क्यों पूछता हूं?
(4) New Topic Litrature से शुरू करता हूं 20 -25 मिनट
(5) किताब की भाषा नहीं, अपने दिल की भाषा क्यों?
(6) 25 मिनट बाद विद्यार्थी Bore क्यों हो जाता है?
(7) व्याकरण से Definition क्यों पूछता हूं?
(8) Home Work अलग से क्यों नहीं देता?
(9) 40- 45 मिनट का पूरा टाइम कैसे सार्थक होता है?
(10) कमजोर विद्यार्थी को कैसे आगे लाता हूं?
(11) डांट से नहीं, इज्ज़त से कैसे पढ़ाता और समझाता हूं?
(12) माता- पिता के लिए संदेश
(13) विद्यार्थियों के लिए 5 वादे
(14) आखिरी बात-Vinay Sir
मेरे सेंट जोसेफ स्कूल में Hindi के 2 किताबें
अब मैं बता रहा हूं कि मेरे स्कूल में Hindi की 2 किताबें लगी है
पहला Hindi Literature
दूसरा Hindi Language व्याकरण
मैं अपने क्लास में दोनों को एक जैसा नहीं पढ़ाता हूं। मेरे पढ़ाने का तरीका बिल्कुल अलग है।
Hindi Literature को मैं केवल समझा देता हूं। उसमें कहानी, कविता और पाठ है। उसको कहानी की तरह सुना देता हूं। विद्यार्थी को वह समझ में आ जाता है।उसको रटने की आवश्यकता नहीं पड़ता है। लेकिन Hindi Language व्याकरण पर ज्यादा ध्यान देता हूं क्योंकि व्याकरण ही असली Hindi है। अगर व्याकरण की सही जानकारी है तब 10th Board में अच्छे अंक मिलेंगे। क्योंकि व्याकरण से भी प्रश्न पूछे जाते है। इसलिए मेरा पूरा फोकस व्याकरण पर रहता है।
मैं क्लास में जाते ही किताब क्यों नहीं खोलता?
बहुत टीचर क्लास में जाते ही बुक खोलकर पढ़ाना शुरू कर देता है। विद्यार्थी क्या सोचता है? उसको लगता है, फिर से बोरिंग पढ़ाई शुरू हो गई। उसका मन क्लास से हट जाता है।
मैं विनय सर अपने क्लास में ऐसा नहीं करता हूं। सबसे पहले विद्यार्थियों को देखता हूं , समझता हूं, बातें करता हूं, क्योंकि पढ़ना किताब से नहीं, रिश्ते से शुरू होता है। जब विद्यार्थियों को लगेगा कि सर अपने है, तब वह आपकी बात मानेगा भी, सुनेगा भी।
पहले 5 मिनट Privious से प्रश्न क्यों पूछता हूं?
मैं जब अपने क्लास में जाता हूं तब मेरा पहला काम होता है, 1- 2 विद्यार्थियों से Previous Chapter से प्रश्न पूछना।
मैं पूछता हूं - कल ,मैंने क्या पढ़ाया था ? कोई एक बताओ। जो विद्यार्थी हाथ उठाता है ,मै उसी से पूछता हूं।
अब आप सोचिए, जब मैं एक विद्यार्थी से पूछ रहा हूं, तब बाकी 39 विद्यार्थी क्या कर रहे होंगे? वे सभी विद्यार्थी भी प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास कर रहे होंगे।वे सभी डर रहे होंगे कि कही सर हम सभी से पूछ ना दे। इसलिए मेरा पूरा क्लास एक्टिव हो जाता है।
और दूसरा फायदा यह है कि यदि विद्यार्थी को कल का याद है,तभी आज का समझ आएगा। यदि कल का नींव ही कमजोर है, तो आज का इमारत कैसे खड़ा होगा?
जो विद्यार्थी सही उत्तर देता है, मैं उसका जमकर तारीफ करता हूं। मैं कहता हूं-यही प्रतिभा सब के अंदर होना चाहिए। देखिए,इस विद्यार्थी ने कल का पढ़ाया हुआ बहुत ध्यान देकर सुना था।
बाकी विद्यार्थी सोचते है - कल मुझे भी तारीफ करवाना है , इसलिए आज मुझे भी सर के द्वारा पढ़ाया गया पाठ को ध्यान से सुनना और समझना है।यही सही तरीका है। डांट से विद्यार्थी नहीं सुधरता, तारीफ से सुधरता।
New Topic Litrature से शुरू करता हूं 20- 25
मैं एक क्लास में 40-45 मिनट ही रहता हूं। उसमें से 20- 25 मिनट New Topic को खूब समझाकर और अच्छे ढंग से पढ़ाता हूं।और वह भी literature से।
मैं एक दिन में 4 टॉपिक नहीं पढ़ाता हूं। मैं एक दिन में 1 ही टॉपिक पढ़ाता हूं जैसे आज हिन्दी में आखिरी चट्टान तक 1 पेज।इस एक टॉपिक को 3 बार समझाता हूं।
पहल बार - किताब से जैसे लिखा है।
दूसरा बार-कहानी से,देसी उदाहरण से
तीसरा बार-बच्चे से ही बुलवाकर
मैं 25 मिनट में बच्चे को समझा हूं। रटा हुआ बच्चा exam में भूल जाता है।
किताब की भाषा नहीं, दिल की भाषा क्यों?
मैं सच बता रहा हूं - बच्चों को किताब की भाषा समझ नहीं आता है। उसमें कठिन शब्द रहते है। मैं अपनी बात बता रहा हूँ कि मैं अपने क्लास में किताब की भाषा नहीं, अपनी भाषा पढ़ाता हूं।
मैं देसी भाषा में समझाता हूं। जैसे गाँव में बात चित करते है। वैसे ही क्लास में पढ़ाता हूं। समझाता भी हूं। उदाहरण के लिए
अगर मैं संधि पढ़ाना है तो मैं कहता हूं कि संधि का मतलब जोड़।
जैसे- दो दोस्त मिल गए तब संधि हो गया।
बच्चे हसने लगते। और समझ भी जाते।
मेरा कहना है कि बच्चा हँसी वाला पढ़ाई कभी नहीं भूलेगा।जो बात हँसा कर समझाया जाए वह उसके दिमाग में फोटो की तरह छाप जाता है। इसलिए मैं hindi को बोझ नहीं बनाता, मैं उसको कहानी बना देता हूं।
25 मिनट बाद विद्यार्थी Bore क्यों हो जाता है?
उसे नया जोश कि जरूरत होता है। इसलिए मैं प्रत्येक 25 मिनट के बाद कहानी, प्रश्न पूछने और हँसा कर अपने क्लास को पुनः एक्टिव कर देता हूं।
व्याकरण से Definition क्यों पूछता हूं?
मैं अपने क्लास में व्याकरण से Definition रटाने के लिए नहीं, बल्कि भाषा के मूल तक पहुंचने के लिए पूछता हूं।
Home Work अलग से क्यों नहीं देत?
मैं क्लास में ही इतना प्रैक्टिस करा देता हूं कि घर पर होम वर्क करने में कोई परेशानी नहीं होता है।
(9) 40- 45 मिनट का पूरा टाइम कैसे सार्थक होता है?
प्रत्येक मिनट में सीखना, पूछना और आगे बढ़ना है।
(10) कमजोर विद्यार्थी को कैसे आगे लाता हूं?
मैं अपने क्लास में कमजोर बच्चों को आगे बैठाकर हौसला बढ़ाता हूं क्योंकि प्रत्येक बच्चा टॉपर हो सकता है।
(11) डांट से नहीं, इज्ज़त से कैसे पढ़ाता और समझाता हूं?
मैं अपने क्लास में बच्चों को समझा कर इज्ज़त से दिल जीत कर पढ़ा देता हूं।
(12) माता- पिता के लिए संदेश
मैं विनय सर बच्चों के माता- पिता से यही आग्रह करूंगा कि अपने बच्चों की तुलना किसी से मत कीजिए,से सिर्फ प्यार और विश्वास दीजिए, पढ़ाई की जिम्मेदारी मेरा है।
(13) विद्यार्थियों के लिए 5 वादे
आपका प्रत्येक प्रश्न मेरे लिए कीमती होगा।
आपको रटाऊंगा नहीं समझाऊंगा।
आपके कमजोरी को ही आपका ताकत बनाऊंगा।
क्लास में ही तैयार कर दूँगा।
हमेशा आपके साथ खडा रहूंगा।
(14) आखिरी बात-Vinay Sir
मेरा उद्देश्य सिर्फ एग्जाम में नंबर लाना नहीं, अच्छा इंसान बनाना है। यही मेरा असली सफलता है।
यूट्यूब वीडियो देखिए


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें