बच्चा क्लास में खेलता नहीं है टीचर का पढ़ने का तरीका उसे खेलने पर मजबूर करता है
लेखक :- विनय कुमार पाण्डेय
टीचर :-सेंट जोसेफ स्कूल महाराजगंज सीवन बिहार।
मैं अपने 20 वर्षों के अनुभव को इस पोस्ट के माध्यम से शेयर करने जा रहा हूं। मैं अपने क्लास में बच्चों को कैसे पढ़ाता हूं।
Table Of Contents
एक सच्ची कहानी : जहां से यह ब्लॉग शुरू हुआ ।
बच्चा बदमाश नहीं होता ,वह बोर हो जाता है ।
स्टिक से मारने पर बच्चा सुधरता नहीं ,सिर्फ डरता है।
मेरे क्लास का नियम :सिर्फ 40 मिनट वाला
बच्चा खेलता है तो टीचर को क्या करना चाहिए?
मां-बाप के लिए एक जरूरी संदेश
बच्चों के लिए पांच पक्के नियम : आज से ही अपना लो
अंत में एक वादा- टीचर, बच्चा और मां -बाप
एक सच्ची कहानी: जहां से यह ब्लॉग शुरू हुआ
उसके पीठ पर लाल निशान थे।वह निशान सिर्फ उसके पीठ पर ही नहीं था।वह उसके मन पर भी था।वह डर गया था। उसके आँखों में आंसू था। और मन में एक ही सवाल था-"मैंने ऐसा क्या कर दिया की मुझे मारा गया।"
मैं भी उसी स्कूल का टीचर हूं। सच बताता हूं कि जब मैंने उसके पीठ पर निशान देखा,तब मेरा खून खौल उठा।मन किया कि अभी स्कूल वापस जाए। और स्कूल के डायरेक्टर से बोले। लेकिन मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। मैं एप्लिकेशन के माध्यम से स्कूल के मैनेजर को इनफॉर्म कर के मेम से बात किया।तब वह बताई कि आपका बच्चा क्लास में खेलता है। दूसरे बच्चा से बात करता है। मैंने बोला कि अगर टीचर के पढ़ाने का तरीका सही है तो बच्चा क्लास में दूसरे से बात और खेल नहीं सकता। मेम बोली कि आपका बच्चा क्लास में ध्यान नहीं देता है।मैने बोला कि अगर आप क्लास में है और आपके रहते मेरा बच्चा ध्यान नहीं देता तो आप मेरे बच्चा को मार कर ध्यान दिलवाएगा। मैंने उनकी बातों को इग्नोर कर दिया। मैंने अपने बेटा को गले लगाया और सिर्फ एक बात कहा बेटा तुम गलत नहीं है। शायद तरीका गलत था।
आज का यह ब्लॉग उसी सच्ची कहानी से निकला है। यह ब्लॉग हर उस बच्चा के लिए है।जो कभी क्लास में मारा गया है।हर उस माता और पिता के लिए ।जिसका बच्चा स्कूल जाने से डरता और हर उस टीचर के लिए है।जो चाहता कि उसके बच्चे उसे दिल से इज्जत दे डर से नहीं।
बच्चा बदमाश नहीं होता,वह बोर हो जाता है।
टीचर हमेशा कहते है-यह बच्चा बहुत शैतान है, क्लास में बिल्कुल नहीं बैठता, हमेशा खेलता रहता है।
लेकिन कभी टीचर ने सोचा है कि आखिर में बच्चा क्यों खेलता है? 8,9 वर्ष का बच्चा, जिसका मन अभी खेलने कूदने का है ,उसे हम सभी 6 घंटे एक बेंच पर बैठने को कहते है। क्या वह बच्चा एक बेंच पर 6 घंटा बैठ पाएगा? नहीं, उसका शरीर तो बैठ जायेगा, लेकिन उसका मन खिड़की के बाहर उड़ते पक्षी के साथ उड़ जायेगा। उसका हाथ पेंसिल से खेलने लगेगा। उसका पैर बेंच के निचे हिलने लगेगा। बच्चा क्लास में इसलिए नहीं खेलता कि उसे पढ़ना नहीं है वह इसलिए खेलता है क्योंकि उसे क्लास बोरिंग लगता है।
जब टीचर सिर्फ किताब खोलकर पढ़ाता है, बेटा, यह पढ़ो,यह लिखो, यह याद करो तब बच्चा का दिमाग बंद हो जाता है। उसे लगता है यह पढ़ाई मेरे किसी काम का नहीं है।जब मन नहीं लगता, वहां शरारत शुरु हो जाता है।
असली सच यह है-बच्चा क्लास में खेलता नहीं है। टीचर के पढ़ाने का तरीका उसे खेलने पर मजबूर करता है।
अगर बच्चों को कहानी सुनाकर पढ़ाया जायेगा।अगर खेल- खेल में क्लास 5 th तक के बच्चों को सिखाया जाएगा तब बच्चा कभी नहीं भूलेगा। लेकिन उसे डराकर पढ़ाएंगे तो वह सिर्फ डरना सीखेगा, पढ़ना नहीं।
बच्चा मिट्टी की तरह होता है आप उसे जिस सांचे में डालेंगे वह उसी आकार का हो जाएगा। आप उसे डर के सांचे में डालेंगे तो वह डरपोक बनेगा ।आप उसे प्यार के सांचे में डालेंगे तो वह आत्मविश्वास से भरा हुआ बनेगा।
स्टिक से मारने पर बच्चा सुधरता नहीं, सिर्फ डरता है।
हमारे देश में एक बहुत बड़ी गलतफहमी है -"मार के बिना , डांट के बिना, बच्चा नहीं सुधरता।"अक्सर टीचर यह बात कहते है। मैं भी पिछले लगभग 20 वर्षों से विभिन्न स्कूलों में पढ़ाते आ रहा हूं। मैं अपने अनुभव से कहना चाहता हूं कि यह बिल्कुल झूठ है।
स्टिक से मारने पर बच्चा उस समय के लिए चुप हो जाता है।वह डर से बैठ जाता है। टीचर को लगता है कि मेरा डर काम कर गया। लेकिन अंदर ही अंदर क्या होता है, यह कोई नहीं देखता। मार खाने वाला बच्चा टीचर से नफरत करने लगता है।उसे सब्जेक्ट से नफ़रत हो जाता है। उसे स्कूल से नफ़रत हो जाता है। सुबह जब माँ कहती है - बेटा स्कूल जाओ तब उसका पेट दर्द करने लगता है। उसे बुखार जैसा लगने लगता है। यह बुखार बीमारी का नहीं,डर का होता है। डरने वाला बच्चा कभी सवाल नहीं पूछता,वह कभी नहीं बढ़ता।वह गलती को छुपाना सीख जाता है, सुधारना नहीं।
प्यार से बोला हुआ एक शब्द , 100 स्टिक से ज्यादा ताकतवर होता है।एक बार बच्चे के सर पर हाथ रखकर कहकर तो देखिये - बेटा, मुझे तुम पर भरोसा है। तुम कर सकते हो।वह बच्चा आपके लिए दुनिया जीत लेगा।
याद रखिए
बच्चे को मारकर आप उसका शरीर नहीं, उसका कॉन्फिडेंस तोड़ते है। और टूटा हुआ कॉन्फिडेंस सारी जिंदगी नहीं जुड़ता। पीठ का निशान 2 दिन में मिट जाएगा लेकिन मन का निशान 20 वर्ष तक रहेगा।
मेरे क्लास का नियम:- सिर्फ 40 मिनट वाला
मैं खुद टीचर हूं। मैं अपने क्लास में एक बहुत सिंपल नियम बनाया हूं।वह नियम बताने जा रहा हूं। अगर प्रत्येक टीचर इस नियम को अपना ले , तब किसी बच्चे को कभी मार खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मैं विनय सर पण्डितपुर जिला सारण का निवासी हूं और सीवन जिला के महाराजगंज क्षेत्र सेंट जोसेफ स्कूल में टीचर हूं। मैं जब भी क्लास में जाता हूं तब प्रत्येक बच्चा का कॉपी, बुक,पेन, यूनिफार्म चेक करता हूं,जो बच्चा प्रॉपर नहीं है उसे समझता हूं कि घर से चलने के पहले एक बार अपना बैग जरूर चेक कर ले कि क्लास में क्या जरूरत है। उसके बाद बच्चों से सिर्फ एक बात कहता हूं - बेटा सिर्फ 40 मिनट मेरे साथ अच्छा से रहना है।40 मिनट के बाद मैं दूसरे क्लास में चला जाऊंगा। उसके बाद तुम सब फ्री हो।
इतना कहने के बाद सभी बच्चे मेरे बातों को ध्यान से सुनना शुरू कर देते है।उन सभी बच्चों के दिमाग में बैठ जाता कि विनय सर 40 मिनट तक ही मेरे क्लास में रहेंगे। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ जाता है। और डर समाप्त हो जाता है। वह समझने लगते है कि 40। मिनट खेल खेल में बीत जायेगा।
यकीन कीजिए वह 40 मिनट बच्चे पूरा ध्यान देते हैं।मैं जो बताना चाहता हूं वह बता देता हूं। मैं बच्चों से जो सुनना चाहता हूं वह सुन लेता हूं।मैं जो लिखवाना चाहता हूं वह लिखवा देता हूं।
यदि आप टीचर है तो सिर्फ 40 मिनट बच्चों से समय लेकर बिना पीटे अपने बातों को समझा सकते है।
अगर आप पढ़ने वाले बच्चे है तब भी मेरा 40 मिनट वाला नियम अपना ले। क्लास में जाते ही अपने मन से कहो सिर्फ 40 मिनट। 40 मिनट में मुझे सब कुछ समझना है। 40 मिनट के बाद ही खेलना। मस्ती करना है ।जब आप अपने मन को 40 मिनट का टारगेट देंगे तब आपका मन कहीं भटकेगा नहीं।
टीचर को भी यह बात समझना होगा- बच्चों से 6 घंटे का तपस्या मत मांगिए। उसे सिर्फ 40 मिनट का प्यार दीजिए। वह आपको 6 घंटे का इज्जत देगा।
बच्चा खेलता है तब टीचर को क्या करना चाहिए?
यदि आपके क्लास में कोई भी बच्चा खेलता है, तो तुरन्त स्टिक मत उठाए। पहले 3 काम करके देखें।
पहला -
उस बच्चे के पास जाए। उसके कंधे पर हाथ रखें और धीरे से पूछे-बेटा क्या समझ में नहीं आया? आप देखेंगे,वह बच्चा शर्मा कर बोलेगा।सर यह समझ में नहीं आया। बस समस्या समाप्त हो जाएगा।
दूसरा-
उस बच्चे को जिम्मेदारी दे।जो बच्चा ज्यादा बोलता है,उसे ही क्लास मॉनिटर बना दीजिए। जब बच्चे को जिम्मेदारी मिलती है तब उसकी शरारत जिम्मेदारी में बदल जाता है।
तीसरा -
तरीका बदलिए। यदि बच्चे बोर हो रहे है, तब अपना तरीका बदलिए।एक कहानी सुनाए।एक सवाल पूछे,एक खेल खेलाए। बच्चे को दोष देना आसान है, अपना तरीका बदलना मुश्किल है।
लेकिन बड़ा टीचर वही है जो अपना तरीका बदलता है। एक अच्छा टीचर वह नहीं होता जो बच्चों को चुप करा दे। अच्छा टीचर वह होता है, जो बच्चों को बोलना सिखा दे।
मां-बाप के लिए जरूरी संदेश
बच्चे के पापा गुस्सा नहीं,समझ से काम किया जो हर माता- पिता को करना चाहिए।
अगर आपका बच्चा आकर कहता है कि आज टीचर ने मारा तब उसे डांटकर मत कहिए,ये कहना कि जरूर तुमने शरारत किया होगा। पहले उसके बातों को सुनिए।उसके निशान देखिए।उसे गले लगाओ।उसे भरोसा दीजिए-बेटा मैं तेरे साथ हूँ।
हम सभी बच्चों को स्कूल इसलिए भेजते हैं ताकि वह बच्चा कुछ बने।, मार खाने के लिए नही। अगर बच्चा प्रतिदिन डरकर स्कूल जाता है तब उसका नम्बर कभी अच्छा नहीं आएगा।डर से कभी टॉपर नहीं बनेगा प्यार से बनेगा।
अंत में एक वादा- टीचर, बच्चा और मां - बाप
पीठ पर का निशान मिट जाएगा लेकिन बच्चे के मन में जो डर बैठा है है उसे मिटने में बहुत समय लगेगा।
क्या हम सभी चाहते है कि हमारे बच्चे स्कूल से डरकर आए, नहीं। हम सभी चाहते है कि हमारे बच्चे स्कूल हंसते हुए जाए और हंसते हुए वापस जाए। इसलिए आज से एक वादा करें।
टीचर वादा करें
मैं बच्चों को मारकर नहीं, अपने पढ़ाने के से जीतूंगा।
बच्चे वादा करें
मैं क्लास में 40 मिनट पूरा ध्यान दूंगा, खेलूंगा नहीं।
मां- बाप वादा करें
मैं अपने बच्चे की बात पहले सुनूंगा, उसे डांटूंगा नहीं।
अगर यह 3 वादे पूरे हो गए,तब किसी बच्चे के पीठ पर कभी स्टिक का निशान नहीं होंगे, सिर्फ उसके हाथ में सक्सेस का ट्रॉफी होगा।
अगर मेरा बात आपके दिल में लगा हो तब इस पोस्ट को शेयर जरूर करें।हो सकता है आपके एक शेयर से किसी बच्चे की जिंदगी बदल जाए।
बताओ बच्चों, क्या तुम आज से 40 मिनट वाला नियम अपनाओ? कमेंट में yes लिखकर बताओ।
आपका अपना विनय कुमार पाण्डेय
आप पढ़ रहे है Motivation With Vinay Sir
YouTube Video Dekhiye
https://youtube.com/@motivationwithvinaysir



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें