बच्चा स्कूल क्यों नहीं आया? छुट्टी के बाद टीचर का 1 कॉल और अगले दिन झूठ पकड़ा गया।
लेखक-
विनय कुमार पाण्डेय
Table Of Contents
हर घर की कहानी: बच्चा झूठ क्यों बोलता है?
हम टीचर पहले क्या गलती करते थे?
हमारे सेंट जोसेफ स्कूल का 1 नियम जिसने सब बदल दिया।
अगले दिन क्लास में क्या होता है?
इस 1 नियम से 3 बड़े फायदे, जो हमें मिले।
पेरेंट्स के लिए मेरे 3 तरीके
छात्रों के लिए-मेरे प्यारे बच्चों के लिए
हर घर की कहानी: बच्चा झूठ क्यों बोलता है?
कोई भी बच्चा जन्म लेते ही झूठ नहीं बोलता है। वह झूठ बोलता है सिर्फ 2 वजह से
पहला- बचने के लिए
जब होमवर्क नहीं किया तब लगा की झूठ बोल दूंगा तो बच जाऊंगा।
दूसरा-डर के लिए
सच बोलूंगा तब डांट पड़ेगी, इसलिए बहाना बना दिय।
हम टीचर पहले क्या गलती करते थे?
सच बता रहा हूं कि पहले हम भी यही करते थे।बच्चा स्कूल में आया, अपने क्लास में बैठा,बोला - "सर कल बुखार था," मैंने मान लिया। आज का अटेंडेंस लगा दिया। पर हमें बाद में पता लगा कि बात कुछ और ही थी।
हमारे स्कूल का 1 नियम जो सब बदल दिया
हमारे स्कूल में नियम है कि बच्चों की छुट्टी होने के बाद सभी टीचर को 1 घंटा स्कूल में ही बैठना होता है।
और उसी 1 घंटा के अंदर जितने भी बच्चे उस दिन एब्सेंट होते है। उन सभी बच्चों के पेरेंट्स के पास क्लास टीचर कॉल करके जानकारी लेते है।
अगले दिन क्लास में क्या होता है?
अगली खेल तो अगले दिन शुरु होता है। बच्चा अगले दिन आता है, मैं प्यार से पूछता हूं , बेटा कल क्यों नहीं आया था?
बच्चा कहता है- सर कल पेट में दर्द था। रजिस्टर में पैरेंट्स ने बताया होता है-"सर कल शादी में गए थे।"
बस यही पर बच्चा खुद समझ जाता है। हम उसे डांटते नहीं, समझाते है-"बेटा देखा,सच तो सामने आ ही जाता है।"
इस एक नियम से 3 बड़े फायदे जो हमें मिले
फायदा नंबर 1 -
बच्चे ने बहाना बनाना बंद कर दिया।अब उसे पता है। झूठ पकड़ा जाएगा।
फायदा नंबर 2-
पेरेंट्स स्कूल से जुड़ गए। पेरेंट्स को भी लगता है की स्कूल मेरे बच्चे का कितना ध्यान रखता है।
फायदा नंबर 3-
बच्चा सच बोलना सीख गया। अब बच्चा खुल कर कहता है - सर कल होमवर्क पूरा नहीं था इसलिए स्कूल नहीं आया था।
पेरेंट्स के लिए 3 तरीके
सच पर कभी मत डांटो
प्रतिदिन 5 मिनट बात करो
खुद सच बोलो
छात्रों के लिए-मेरे प्यारे बच्चों के लिए
मेरे प्यारे बच्चों, टीचर से झूठ बोल कर तुम एक दिन बच सकते हो, पर खुद से झूठ बोल कर पूरी जिन्दगी हर जाओगे।
निष्कर्ष-
बच्चों को मर कर नहीं, समझा कर। ऐसे छोटे छोटे नियमों से सच बोलना सिखाया जा सकता है।
आपको हमारे स्कूल का ये नियम कैसा लगा? कॉमेंट में जरूर बताइयेगा।
आपका अपना
विनय सर
आप पढ़ रहे है Motivation With Vinay Sir
YouTube video dekhiye

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें