मेरी क्लास मंदिर है - पढ़ाते समय कोई भी अंदर नहीं आएगा, चाहे प्रिंसिपल ही क्यों न हो
मैं विनय कुमार पाण्डेय छपरा( सारण ) बिहार।School Teacher - St. Joseph's School Maharajganj Siwan
25 साल का अनुभव
आज मैं इस पोस्ट के माध्यम से अपने 25 साल के अनुभवों को शेयर करने जा रहा हूं।जो प्रत्येक विद्यार्थियों के जीवन में उपयोगी होगा। मैं अक्सर विद्यार्थियों और स्कूल के प्रत्येक स्टाफ से कहता हूं कि जब मैं पढ़ाना Start कर दूं तो मेरे class में आकर distract मत करना। मुझे भटकाना मत। मैं भटक जाऊंगा। मेरा भटकाव नहीं होना चाहिए। पढ़ाने, समझाने और लिखने की गति होती है।ये रुक जाएगी।
मैं अपने स्कूल के Director Sir , Principal Sir और Maneger Sir को भी साफ-साफ बता दिया है।
Sir,जब मैं पढ़ा रहा हूँ, या मैं जिस Class में रहूँ, उस Class में आप बाहर से मेरी Teaching को देख सकते हैं। आप देखिए कि मैं कैसे Teaching रहा हूँ, Students को समझ आ रहा है या नहीं। लेकिन Please आप मेरे Class के अंदर मत आइएगा, जब तक मैं आपको Allow नहीं देता।
Table of Contents:
*इस लेख में क्या पढ़ेंगे*
1. प्रस्तावना - मैं कौन हूँ?
2. मेरा 25 साल का अनुभव
3. मैं ऐसा क्यों कहता हूँ?
4. मेरे क्लास के 3 नियम
- नियम 1: बाहर से आने वाला Student दरवाजे पर खड़ा रहेगा
- नियम 2: पढ़ाई के बीच कोई बाहर नहीं जाएगा
- नियम 3: सुनो -> समझो -> फिर पढ़ो
5. मेरे प्यारे विद्यार्थियों के लिए संदेश
6. निष्कर्ष - मेरा क्लास मेरा मंदिर है
अगर मेरे Teaching में कोई गलती हो रही है, अगर मैं कोई चीज गलत बता रहा हूँ, तो आप मुझे बाद में Office में बुलाकर डांट सकते हैं, समझा सकते हैं, मुझे कह सकते हैं। मैं आपकी हर बात मानूंगा। लेकिन Class के बीच में अंदर मत आइए।
मैं ऐसा क्यों कहा?
क्योंकि जैसे ही Class के बीच में कोई भी अंदर आता है, चाहे वो कोई Student हो, चाहे Principal Sir ही क्यों न हों, मेरे पढ़ाने का लिंक टूट जाता है और Student का ध्यान भी Distract हो जाता है।
बच्चे सोचने लगते हैं - What Happens?क्यों सर आए हैं? क्या कोई गलती हो गई? और जो पाठ चल रहा था, उसका ध्यान पूरी तरह से टूट जाता है। 40 Students का 10 मिनट खराब हो जाता है।
मैं यह Rules अपने लिए, अपने भटकाव से बचने के लिए खुद से बनाया है, क्योंकि मैं चाहता हूँ कि जब तक मैं क्लास में हूँ, मेरी क्लास एक मंदिर बनी रहे। वहाँ सिर्फ पढ़ाई की बात हो, कोई भी भटकाव न हो।
*यही Rules मैं अपने Students के लिए भी रखता हूँ:*
1. *बाहर से आने वाला Students दरवाजे पर खड़ा रहेगा:* जो भी Student दूसरे Class से मेरी Class में आएगा, वो चुपचाप दरवाजे पर खड़ा रहेगा। जब मेरा ध्यान जाएगा, तब मैं खुद उसे बुलाऊंगा। इससे मेरी Class का भटकाव नहीं होता।
2. *पढ़ाई के बीच कोई बाहर नहीं जाएगा:* कोई भी Student मुझसे यह Allow नहीं मांगेगा कि Sir मैं बाहर जाऊँ। जब पढ़ने बैठो तो एक ही बैठक में पढ़ो।
3. *सुनो -> समझो -> फिर पढ़ो:*
सबसे पहले ध्यान से सुनो, फिर समझो, और फिर वैसा ही पढ़ने का प्रयास करो। बिना सुने पढ़ने का कोई फायदा नहीं।
*मेरे प्यारे विद्यार्थियों के लिए संदेश:*
जैसे मैं अपनी Class में किसी को भी, चाहे Principal Sir को भी, बिना Allow अंदर नहीं आने देता, वैसे ही तुम भी जब पढ़ने बैठो तो अपने मन के दरवाजे पर पहरेदार बन जाओ।
मोबाइल को बोलो - "तुम बाहर खड़े रहो, मैं अभी पढ़ रहा हूँ।"
दोस्तों के मैसेज को बोलो - "तुम बाहर खड़े रहो।"
बाहर के शोर को बोलो - "तुम बाहर खड़े रहो।"
जब तक तुम्हारी पढ़ाई पूरी न हो, किसी भी भटकाव को अपने अंदर मत आने दो।
मैं हूं विनय सर और आप है विनय कुमार पाण्डेय के साथ बिहार वाले के साथ।
मोटिवेशन 2 दिन का होता है, लेकिन ये अनुशासन तुम्हें जिंदगी भर टॉपर बनाएगा।
*- विनय सर (Motivation with Vinay Sir)*
लेखक:- विनय कुमार पाण्डेय छपरा बिहार
ये भी पढ़े:
पढ़ाई में मन लगाने का 5 उपाय By Vinay Sir
गुरु सिर्फ क्लास में ही,नहीं किस्मत में भी साथ देता है।
प्राइवेट टीचर की सोच : मेरी अमीरी सैलरी में नहीं , मेरी फैमिली की खुशी में है।
विनय सर से जुड़िये:
You Tube Par Dekhiye-Motivation With Vinay Sir
https://youtube.com/@motivationwithvinaysir?si=SAaP7vvRC7r3cEtD
Facebook-Vinay Sir Offical
https://www.facebook.com/profile.php?id=61593569477763
WhatsApp Channel:-Motivation With Vinay Sir



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें